उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: 22 जून को राज्य में दस्तक देगा मानसून! अगले पांच दिन बारिश की संभावना

हल्द्वानी- राज्य में 22 जून को मानसून दस्तक देगा। फिलहाल प्री मानसून की बारिश से गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं राज्य में अगले 48 घंटे के भीतर मानसून की एंट्री हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 22 जून रविवार से राज्य के अंदर मानसून प्रवेश कर जाएगा। अनुमान है कि रविवार की सुबह या रात तक मानसून राज्य में आ जाएगा। राज्य में मानसून आने की सामान्य तारीख 20 से 24 जून है। इस बार मानसून सामान्य तारीख पर ही आ रहा है।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार मानसून उत्तर प्रदेश में पहुंच चुका है। अब इसकी बारी उत्तराखंड में आने की है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 26 जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

इधर, हल्द्वानी में बादल छाए रहे और सुबह के समय बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad