उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: विजिलेंस के शिकंजे में फंसा रिश्वतखोर कानूनगो!

विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। अब विजिलेंस के शिकंजे में रिश्वतखोर कानूनगो फंसा है। तहसील पौड़ी के अगरोड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायत में ग्रामीण ने कहा कि उसके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी।

इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार करनी थी। जिसके लिए ग्रामीण ने क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) से भूमि संबंधी काम किए जाने को लेकर बात की।

वहीं जमीन के सीमांकन के नाम पर कानूनगो 15 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। ग्रामीण का आरोप है कि कानूनगो लंबे समय तक इस काम को लटकाता रहा। जब उसे फिर से काम याद दिलाया गया तो उसने ग्रामीण से 15 हजार रिश्वत की मांग कर दी।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

कानूनगो ने रिश्वत दिए जाने के लिए ग्रामीण को पैडुल गांव बुलाया था। पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस ने ट्रेप टीम के साथ रिश्वतखोर कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं विजिलेंस की कार्रवाई के बाद डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने कानूनगो कैलाश रवि के निलंबन आदेश जारी किए है। डीएम ने प्रकरण की विस्तृत जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंपी है।  

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

निदेशक विजिलेंस वी मुरुगेशन ने कहा है कि यदि कोई भी सरकारी और लोक सेवक कर्मचारी किसी भी काम के लिए रिश्वत मांगता है, तो आप उसकी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1064 या फिर Whatsapp नम्बर 9456592300 पर कर सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad