उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: महिला की तरह मेकअप कर फंदे से लटका मिला युवक का शव! सनसनी..

युवक ने महिला की तरह मेकअप कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कर्मचारी युवक ने सरकारी आवास में फंदे से लटकर जान दे दी।

पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर देखा तो युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने साड़ी पहनी थी। बिंदी, लिपिस्टिक भी लगाई थी और गले में हार भी पहना था।

पुलिस के मुताबिक 2 दिन पहले भी युवक ने महिला का रूप बनाकर व्हाट्सएप डीपी भी लगाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

मृतक युवक की पहचान अनुकूल रावत (22) पुत्र विपेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम उफल्डा श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। अनुकूल रावत एलबीएस अकादमी मसूरी में एमटीएस विभाग में काम करता था और सरकारी आवास में अकेले रहता था।

इधर, मसूरी कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया हैप्पी वैली पुलिस चौकी में होमगार्ड ने कर्मचारी के आत्महत्या करने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने कारपेंटर को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत तमाम पहलुओं की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर के निर्देश पर नगर निगम सख्त! खुले में मीट-मांस बेचने पर होगी कार्रवाई.. 3 दिन में..

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad