उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट!

देहरादून- उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम विभाग द्वारा बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad