उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बच्चे को घर में अकेला छोड़ काम पर गए मां बाप! घर में लग गई आग..

नैनीताल जिले के रामनगर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज क्षेत्र में तीन मंजिला घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर में तीन साल का मासूम था।

पुलिस के अनुसार, विनोद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भवानीगंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहते है। दंपति बुधवार सुबह को मजदूरी करने गए थे। अन्य दो बच्चे स्कूल गए थे। घर में तीन साल का मासूम मंयक अकेला था। इसी बीच घर में सुबह अचानक आग लग गई।

इस बीच मासूम के चिल्लाने की आवाज सुन वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर मकान पर पड़ी। अंदर से धुंआ निकल रहा था। जैसे ही लोगों को पता चला कि इस घर में एक छोटा बच्चा भी बंद है, तो लोग घबरा गए। हिम्मत करके कुछ लोग घर में घुसे और मासूम को बाहर निकाला। धुंए के कारण मासूम बेहोश हो गया था। बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

इधर, फायर ब्रिगेड के अधिकारी उमेश परगाई ने बताया कि किराए पर रहने वाले विनोद के मकान में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad