उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: केदारनाथ में पुलिस-आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी! देखिए वीडियो…

रुद्रप्रयाग- केदारनाथ में पांचवे फसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए पांचवे दिन भी रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है। जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा।

सीएम धामी स्वयं ले रहे रेस्क्यू एवं सर्च अभियान के पल-पल की जानकारी

सुबह 9 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है। जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह देखिए वीडियो…

चिनूक और एमआई से सोमवार सुबह 133 से लोग अब तक एयरलिफ्ट

वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad