उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: मुख्य सचिव को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग!

रामनगर- उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शनिवार को नैनीताल के दौरे पर थी। यहां नैनीताल में अधिकारियों की बैठक के बाद वह वापस राजधानी देहरादून जा रही थी। तभी मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर की रामनगर महाविद्यालय के मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार राधा रतूड़ी नैनीताल के दौरे पर आई थी। यहां उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में उन्होंने अधिकारियों से जिले में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की पत्रकारों से भी बातचीत की।

इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गई। इसी बीच मौसम खराब होने की वजह से मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के सभी अधिकारी भी लैंडिंग से पहले महाविद्यालय के मैदान में पहुंचे।

वहीं रामनगर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एक कार्यक्रम के लिए नैनीताल दौरे पर थी। तभी वापसी में मौसम खराब होने की वजह से मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि कुछ देर रामनगर महाविद्यालय में रुकने के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हेलीकॉप्टर के जरिए देहरादून के लिए वापस रवाना हो गई हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad