उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट!

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे से मिलेगी राहत

कुमांऊ के विशेष तौर पर पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश, गूंजी, नाभिधाम में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं गढ़वाल में गंगोत्री और ऊंचाई वाले इलाकों में भी अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही अन्य कई जिलों में सुबह से बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। जिसके चलते बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी।

बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम के करवट बदलने से राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं। फिर तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad