उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सुबह पत्नी पहुंची थाने! दिन में पति का शव बरामद..

Ad

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के थाना कपकोट क्षेत्र में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई कि पति तीन दिन से लापता है। वहीं उसी दिन पति का शव खाई में जंगल से बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक किरौली गांव के कलनौ तोक निवासी एक व्यक्ति तीन दिन से लापता था। पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद दिन में पति का शव भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार किरौली ग्राम के कनलौ तोक निवासी 45 वर्षीय त्रिलोक सिंह पुत्र पान सिंह की खीरगंगा पुल के पास चाय, समोसा की दुकान है। वह रोजाना शाम को दुकान बंद कर अपने घर जाते थे। इधर, तीन दिन से वह घर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी चंपा देवी रविवार को कपकोट थाने में पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। दिन में पुलिस को भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव त्रिलोक सिंह का था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रशासन सख्त! वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क पर चलाया अभियान..

पुलिस अब जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर त्रिलोक सिंह दुकान बंद कर जाते हुए दिखाई दे रहे है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कैफे में आपतिजनक स्थिति में मिले युवक-किशोरियां! केस दर्ज..

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला खाई में गिरने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है। मृतक के दो बच्चे हैं। वहीं पति की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0