उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार! शादी के झांसे में फंसाकर करती थी…

जिला ऊधम सिंह नगर पुलिस ने शादी और प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेलिंग करने वाली एक शातिर लुटेरी दुल्हन  को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पहले लोगों को प्रेमजाल में फ़ंसाती थी और फिर शादी का नाटक कर लाखों की ठगी कर फरार हो जाती थी।

कई बार महिला को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। यह महिला खुद को कभी हाईकोर्ट की एडवोकेट बताती तो कभी बिजनेस वुमन, तो कभी ब्रांड एंबेसडर बताकर लोगों को ठगती थी।

इस बार एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी थाना काशीपुर के रूप में हुई है।

महिला के खिलाफ बीते 6 जून को रुद्रपुर निवासी दीपक कक्कड़ ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि एक महिला जिसने खुद को अंकिता शर्मा बताया। जिसने पहले व्हाट्सएप पर संपर्क कर पहले दोस्ती और फिर प्यार का नाटक किया।

कुछ समय बाद वह दीपक के घर रहने लगी और 5 लाख रुपए ठग लिए। इसके बाद उसने 30 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि पैसे न मिलने पर वह आत्महत्या कर दीपक और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा देगी।

शिकायत के आधार के पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और महिला को रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपये की नकदी और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। महिला ने पूछताछ में उसके खिलाफ कई राज्यों में दर्ज मुकदमों और अंतरराष्ट्रीय फरारी की योजना का भी खुलासा हुआ है।

महिला मेट्रोमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित दिखाकर लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थी। महिला पर पूर्व में भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विभिन्न धाराओं में डेढ़ दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad