उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सेक्सटोर्शन‌ करने वाले रैकेट का खुलासा

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे मोटी रकम वसूल करता था। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायकर्ता ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा को शिकायत दी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देशन पर यह कार्रवाई हुई।

घटना की शुरुआत तब हुई जब एक रिटायर्ड टीचर ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में रिटायर्ड शिक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि एक महिला जिसका नाम गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा है ने अपने दो साथियों विवेक बाठला एवं अजय गुप्ता के साथ मिलकर कमरे में बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: जंगल में लटका मिला लापता युवक का शव! जांच में जुटी पुलिस..

जिसके बाद महिला द्वारा उसके कपड़े उतार लिए और उसके साथ मारपीट की। साथ ही जबरन जबरन चाकू की नोक पर कपड़े उतारने पर मजबूर कर इसी दौरान दो व्यक्ति एक ने अपने को हाई कोर्ट का वकील विवेक कुमार बाठला उर्फ विक्की बाठला बताया और दूसरे ने अपने को बिलासपुर का ग्राम प्रधान बताया। वहीं तीसरे व्यक्ति ने अपने को एंटी ह्यूमन पुलिस क्राइम से बताया। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर पीड़ित का ATM ले जाकर 3,65000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करने व मोबाइल फोन भी छीन लिया। जिस कारण पीड़ित को मानसिक आघात के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बीजेपी नेता रोहित नेगी के हत्यारे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार!
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad