उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

उत्तराखंड : हर विधानसभा में बनेंगे महिलाओं के लिए स्पेशल बूथ!

नैनीताल- महिलाओं को वोट करने एवं मतदान जागरूकता को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने हर विधानसभा में सखी बूथ बनाने का फैसला किया है। जिसके तहत लोकसभा चुनाव में नैनीताल जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है। इन बूथों पर समस्त महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। सखी बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर पहला, दूसरा और तीसरा मतदान अधिकारी भी महिला होंगी।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी पी. आर. चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। नैनीताल जिले की विधानसभा लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया हल्दूचौड़ कक्ष संख्या एक, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला कक्ष संख्या एक, नैनीताल में नगरपालिका परिषद नर्सरी विद्यालय नैनीताल कक्ष संख्या एक, हल्द्वानी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमवाढुंगा कक्ष संख्या दो, कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलवागांजा स्थित ग्राम देवका कक्ष संख्या दो और रामनगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन कक्ष संख्या दो में सखी बूथ बनेंगे।

विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर में जिन बूथों में सर्वाधिक महिला मतदाता है उन बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है देश के लोकतंत्र पर्व में भाग लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें। और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad