उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई! छह टीचर्स की सेवा समाप्त..

गढ़वाल मंडल के कई स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले छह एलटी टीचर की सेवा समाप्त के आदेश अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने जारी कर दिए है। जिन टीचर्स की सेवाएं समाप्त हुई है उनमें सबसे अधिक एलटी टीचर रुद्रप्रयाग जिले के तीन, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों से एक-एक टीचर शामिल है। यह टीचर्स लंबे समय से स्कूलों से गायब चल रहे थे। जिसके बाद डीजी विद्यालयी शिक्षा ने सख्त रुख अपनाया।

बता दें कि गढ़वाल मंडल में पहले भी लंबे समय से स्कूलों से गायब चलने पर दो टीचर की सेवा समाप्त हो चुकी थी। अब छह टीचर्स की सेवाएं समाप्त संबंधी आदेश जारी कर दिए गए है।

स्कूलों से टीचर्स स्कूल से गायब रहने का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ता है। साथ ही इन टीचर्स की वजह से शिक्षा विभाग दूसरे टीचर की तैनाती भी नही कर पा रहा है। अब लंबे समय से स्कूलों से नदारद रहने वाले ऐसे टीचर्स को लेकर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसबी जोशी ने बताया कि लंबे समय से नदारद रहने वाले गढ़वाल मंडल के 6 टीचर्स की सेवाएं समाप्त के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जबकि पौड़ी और टिहरी जिले से एक- एक एलटी टीचर के एक साल से गायब रहने के मामले में भी कार्रवाई चल रही है। वहीं 5 दिन स्कूल से गायब रहने पर एक टीचर ने बीती 6 अक्टूबर को ज्वाइंन कर लिया है।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसबी जोशी के मुताबिक अनिवार्य सेवानिवृत्ति के तीन प्रकरणों में संबंधित टीचर्स को नोटिस भेज दिए गए है। इनमें दो टीचर पौड़ी जिले के जबकि एक एलटी टीचर हरिद्वार जिले से है।

इसके साथ ही पौड़ी और टिहरी जिले के एक-एक एलटी टीचर को लेकर भी विभाग की कार्रवाई अभी चल रही है। ये दोनों एलटी टीचर भी करीब एक साल से कम समय से संबंधित स्कूलों से नदारद चल रहे है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad