उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

उत्तराखंड: अचानक से बदला मौसम, जबरदस्त आंधी-तूफान के बीच बारिश… किसानों को भारी नुकसान

हल्द्वानी- बढ़ती हुई गर्मी के बीच उत्तराखंड में अचानक से मौसम ने करवट बदली है। विशेष कर कुमाऊं के इलाके में जबरदस्त आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। साथ ही जबरदस्त ओलावृष्टि भी हुई है। यह सीजन गेहूं की फसल के पकने का सीजन है। साथ ही मैदान में आम, लीची समेत पहाड़ में होने वाले आडू, पुलम खुमानी नाशपाती के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

ऐसे में अचानक से आए भयंकर आंधी तूफान और उसके साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक गेहूं की फसल या तो पक चुकी है या फिर पकाने के कगार पर है। ऐसे में तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने फसल को चौपट कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण

बागवानी में भी यह टाइम पेड़ों में फल के सेट होने का है। ऐसे में तेज आंधी तूफान ने फलों को शुरुआत में ही भारी नुकसान पहुंचा दिया है। हालांकि बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण इस तरह के मौसम का अनुमान जताया था।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad