उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: तांत्रिक ने घर में खजाना दबा होने का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म! बनाई अश्लील वीडियो…

जिला ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने रुद्रपुर के बगवाड़ा निवासी एक महिला को घर में दबा खजाना होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए भी ऐंठ लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बगवाड़ा निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया कि साल 2017 में उसके पति सड़क हादसे में घायल हो गए और कोमा में चले गए थे। उनका उपचार रामपुर में चल रहा है। वह बगवाड़ा में अपने बच्चों के साथ रहती है।

मार्च में होली के त्योहार पर वह गांव गई थी। वहां से घर को आते समय बिलासपुर में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच कार चालक ने कहा कि वह रुद्रपुर जा रहा है। इस पर वह अपनी बहन के साथ कार में रुद्रपुर आ गई। इस दौरान कार चालक ने अपना नाम रम्पुरा निवासी राम भगत बताया। बातों ही बातों में उसने पति के कोमा में होने की बात बताई। इस पर आरोपी राम भगत ने कहा कि उसके शरीर में काली माता का अवतार है। उसके पति को काली मां के प्रभाव से ठीक कर सकता है। यह सुनकर उसने पति के इलाज के लिए हां कह दिया और उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: फर्जी डॉक्यूमेंट से नौकरी पाने वाले तीन पर मुकदमा दर्ज

बताया कि इसके तीन दिन बाद आरोपी राम भगत ने फोन कर कहा कि उसके बगवाड़ा स्थित घर में खजाना दबा है। उसे निकालने के लिए उसे 10 लाख रुपये देने होंगे। पति के उपचार में आ रहे खर्च के चलने वह इसके लिए राजी हो गई। 21 मार्च को राम भगत उसके घर आया और पूजा सामग्री मंगवाकर अंदर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद राम भगत ने उसे अंदर बुलाया। जहां पर कमरे की लाइट बंद थी। अंदर कमरे में टाइल्स तोड़कर गड्‌ढा कर रखा था।

अंधेरे कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म

उसमें एक सांप था और कुछ सोने के सिक्के भी थे। मंत्र उच्चारण करते करते समय आरोपी तांत्रिक राम भगत ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारना शुरू कर दिया। उसके विरोध करने पर कहने लगा कि काली माता नाराज हो जाएगी। इसके बाद उसे धमकी देने लगा कि माता कि शक्ति से वह उसे और बच्चों को नष्ट कर देगा। जिससे वह डर गई। इसका फायदा उठाकर तांत्रिक ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। बाद में पूजा का सारा सामान समेटते हुए कहने लगा कि दबा हुआ धन चार से पांच दिन में मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम! परिजनों ने दी थाने में तहरीर..

आरोपी तांत्रिक कई महिलाओं को बना चुका है अपना शिकार

पीड़ित महिला के अनुसार बाद में उसने उसे मिलने के लिए तीनपानी बुलाया। जहां उसकी अश्लील वीडियो दिखाते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि रुपये न दिए गए तो वह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा। लोकलाज के डर से उसने घर में रखे पांच लाख रुपये राम भगत को दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी वह कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। दुष्कर्म के मामले में दो साल जेल रहकर भी आया है।

इधर, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad