उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बच्चे को घर छोड़ प्रेमी संग पार्टी करने गई महिला! पति पहुंचा थाने..

पर्यटन नगरी नैनीताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने बच्चे को घर पर छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई।

पति को इस बात की जानकारी मिली तो वह पुलिस की शरण में पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी। शहर निवासी एक महिला सोमवार रात घर में बगैर बताए कहीं चली गई। और घर पर बच्चे को अकेले छोड़ गई।

देर रात जब महिला का पति काम से घर लौटा तो उसने महिला की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने महिला की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने महिला को बुलाकर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

वहीं कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए चली गई थी। जोकि घर लौट गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad