उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सार्वजनिक शौचालय में लटका मिला युवक का शव! फैली सनसनी

योग नगरी ऋषिकेश में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहां रेलवे रोड स्थित खंडहर हो चुके सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की शिनाख्त होने के बाद बताया जा रहा कि वह कई दिनों से लापता था, लेकिन परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के ठीक सामने खंडहर पड़े सार्वजनिक शौचालय से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तो देखा कि एक युवक खंडहर के कमरे में रोशनदान की ग्रिल से लटका हुआ है। पुलिस ने किसी तरह शव को नीचे उतरा और अपने कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मृतक के पास से एक आईडी बरामद हुई। जिसके आधार पर मृतक की पहचान यश पांचाल निवासी चंद्रेश्वर नगर, जिला ऋषिकेश देहरादून के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। वहीं प्रथम दृष्टया में मामला खुदकुशी का प्रतीक हो रहा है। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad