उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमपहाड़ के किस्से-कहानियाँबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

उत्तराखंड : अचानक धू-धू कर जल उठा मसूरी का मशहूर होटल! वीडियो देख कांपने लगेंगे आप…

उत्तराखंड के मसूरी शहर के होटल कैमल बैक में सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और धुएं से इलाका पट गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। होटल में लगी आग की घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

वहीं आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह देखिए वीडियो…

आज रविवार की सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को उठते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी गई। वहीं होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आए गए हैं। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक और लोगों को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। होटल में रेनोवेशन का काम चल रहा था। अब जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी की आग लगने का क्या कारण रहा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad