उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: रील बनाने के चक्कर में युवती की दर्दनाक मौत!

उत्तराखंड के रुड़की से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोशल मीडिया पर रील बनाते समय एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपनी सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही थी।

इतने में रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतका वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह बुधवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं। इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पता चला है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad