उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: यहां राह चलते लड़कों को छेड़ती है युवतियां! 10 गिरफ्तार…

अक्सर आपने लड़कों द्वारा लड़कियों को छेड़ने की खबरें सुनीं होगी। लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार में जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां महिलाएं राह चलते लड़कों को छेड़ रही है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

धर्मनगरी हरिद्वार में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर और श्रवणनाथ नगर क्षेत्र में होटल गेस्ट हाउस के इर्द-गिर्द जिस्मफरोशी व अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। इस दौरान कई महिलाएं फरार हो गई।

शाम ढलते राह चलते लड़कों को छेड़ती है युवतियां

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के आस-पास लंबे समय से महिलाएं युवतियां दिन ढलने के साथ सक्रिय हो जाती है। जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी यह महिलाएं राह चलते आने जाने वाले आमजन को भद्दे-भद्दे इशारे करती है। और छेड़खानी कर खुलेआम रुपये की डिमांड भी करती है। जिसके बाद लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर ऐसी महिलाओं की धरपकड़ की। जिसमें 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनका शांतिभंग में चालान भी किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad