उत्तराखण्डक्राइम

उत्तराखंड: सड़क चलते लड़कों से अश्लील इशारे करती तीन महिला गिरफ्तार!

धर्मनगरी हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में सरेआम सड़क पर खड़े होकर राहगीर पुरषों को अश्लील इशारे और हरकतें  करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीनों का चालान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार एसआई मनीषा नेगी की टीम रविवार को गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र में सेक्टर-2 में एक होटल के पास सड़क किनारे तीन महिलाएं खड़ी होकर पुरषों को अश्लील इशारे करते हुए बुला रही हैं। वहीं सड़क पर अश्लील हरकतें महिलाओं को देख राह चलते आस-पास के लोग परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से तीनों महिलाओं को पकड़ कर थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

इधर, थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad