उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: तीन महीने पहले हुई शादी! नवविवाहित ने उठाया खौफनाक कदम…

जिला ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की नवविवाहिता पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीन महीने पहले ही दोनों की लव मेरिज हुई थी। पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के वनखंडी फेस-एक निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुदीप डे की शादी 2 मार्च 2025 को कालाढूंगी हल्द्वानी निवासी 28 वर्षीय हेमा आर्या के साथ हुई थी। तीन महीने पहले ही दोनों की लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वैवाहिक जीवन बेहतर चल रहा था।

शुक्रवार की सुबह प्रॉपर्टी डीलर 10:30 बजे नाश्ता कर घर से निकले, जबकि उसकी पत्नी दोमंजिला मकान में अकेली थी। दोपहर के समय पता चला कि नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।

जिसके बाद सूचना मिलते ही सीओ बीएल वर्मा, कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय, तहसीलदार दिनेश कुटोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और दरवाजा तोड़ कर अंदर कमरे में प्रवेश किया तो पाया कि नवविवाहिता ने रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड किया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की, जबकि तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया।

इधर, थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है और पूछताछ में यह पता चला कि सुबह के टाइम दंपती में मामूली कहासुनी हुई थी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad