उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: रिश्वत लेते धरा गया कानूनगो..

विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डीडीहाट तहसील, जनपद पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो को 40.000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा है।

विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर 1064 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ के कानूनगो द्वारा उसके तहसील वार्ड डीडीहाट में बन रहे दुमंजिले मकान का काम भूमि की नाप न होने के कारण रूकवा दिया है तथा उसके तोक छन्पट्टा में बनने वाले मकान की भूमि की नाप के एवज में 25000-25000 रूपये कुल 50,000/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी से वार्ता की तो वह 40,000/- रूपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया है। उक्त शिकायत की जांच सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी में नियुक्त निरीक्षक को दी गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता द्वारा तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त आरोपी कानूनगो नारायण सिंह करायत द्वारा शिकायतकर्ता के तहसील वार्ड डीडीहाट में बन रहे दुमंजिले भवन का कार्य रुकवा दिया गया है और तोक छन्पट्टा तहसील डीडीहाट में प्रस्तावित भवन निर्माण के पूर्व जमीन की नाप करने के एवज में प्रत्येक कार्य के 25,000-25,000 रूपये मांगे जा रहे है। शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध करने पर आरोपी द्वारा दोनों कार्यों की जमीन की नाप के एवज में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

उक्त शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल सिंह मनराल द्वारा अपने पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04 अप्रैल, 2025 को तहसील डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त कानूनगो नारायण सिंह करायत हॉल निवासी निकट जे०एम०के० टाईल्स की दुकान, मोहल्ला खोल्टा, जनपद अल्मोडा, मूल निवासी ग्राम पजीना पट्टी शहरू, तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए तहसील कार्यालय डीडीहाट परिसर में स्थित उसके सरकारी आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन ने अपील की गयी है कि “सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad