उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: विधवा महिला ने दिया बच्ची को जन्म! लोक लाज के डर से कलयुगी मां ने की दरिंदगी..

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली से ममता को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां चमोली के नंदानगर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोबर के ढेर से नवजात के शव को निकाला और महिला को गिरफ्तार लिया।

पुलिस के अनुसार नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लोक लाज के डर से उसने इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। जिसके बाद महिला की स्थिति देखकर गांव की महिलाओं को शक हुआ। तो उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही गुरुवार को पुलिस गांव में पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने नवजात को गोबर में दबाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव पास में गोबर के ढेर के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। ऐसे में अब पुलिस नवजात के पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की, लेकिन वह नवजात के पिता के बारे में कुछ नहीं बता रही है।

नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को गोबर के अंदर दबाने की जानकारी दी। जहां से नवजात का शव बरामद कर लिया गया। नवजात के पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों ने मानवता के नाते नवजात का अंतिम संस्कार किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad