उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: पत्नी ने की पति की हत्या, फिर खुद जा पहुंची पुलिस चौकी!

जिला ऊधम सिंह नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पत्नी खुद ही चौकी पहुंची। जहां पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव जोगीपुरा निवासी महिला विमला रानी चौकी पहुंची। और बताया कि उसका पति के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े में उसने आक्रोश में आकर एक रॉड से पति के सिर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया है।

उसके बाद जैसे ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। तब तक महिला के पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। पुलिस अब महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं घटना की जानकारी पर मृतक रमेश चंद पुत्र अविनाश चंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को एक तहरीर देते हुए अपनी भाभी विमला रानी तथा भतीजी को आरोपी बनाते हुए भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने अपनी भाभी और भतीजी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad