उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: इन इलाकों में पाला पड़ने और घने कोहरे का येलो अलर्ट!

देहरादून- मौसम विभाग ने बारिश के बाद अब पाला पड़ने और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को तीन दिन बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई। बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार सुबह धूप निकल गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर यूपी के युवक से दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी! आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना अब..

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0