उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट!

देहरादून- राज्य में दो दिन बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार से दो दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पंतनगर जीबी पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सिंह के अनुसार बारिश होने के बाद कुछ दिन शीतलहर का दौर रहेगा। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में 8 मिमी और पहाड़ी क्षेत्रों में 10 से 15 मिमी बारिश की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। बारिश के बाद से मैदानी इलाकों में घने कोहरे से राहत मिलेगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad