उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

नैनीताल: पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची जारी! देखिए लिस्ट…

नैनीताल- पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। पंचायती राज विभाग में हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के सभी जिलों से आरक्षण तालिका की अनंतिम सूची जारी होते ही सूबे का सियासी पारा आसमान पर जा चढ़ा है।

सूत्रों के अनुसार संभवना जताई जा रही है कि 20 जून के बाद कभी भी पंचायत चुनाव का कार्यक्रम भी जारी हो सकता है। और जुलाई महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं।

शुक्रवार देर रात तक अलग-अलग जिलों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई। अब ग्रामीण क्षेत्रों में रजनीति प्रत्याशियों ने आगे की रणनीतियों की तैयारियां शुरू कर दी है।

दो दिन के भीतर अनंतिम सूची पर आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद अनंतिम सूची को पंचायती राज निदेशालय भेजा जएगा। जहां से कुछ औपचारिकताओं के बाद यह सूची शासन को भेजी जाएगी और इसके बाद चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

बताते चलें कि उत्तराखंड के 12 जिलों में अनन्तिम आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जिला अधिकारियों के द्वारा यह सूची जारी की गई है। 12 जिलों में 7,499 ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। वहीं 55,583 ग्राम पंचायत सदस्य, 2975 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 358 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है।

अनन्तिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब 14 और 15 जून को आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई हैं। 16 और 17 जून को जिलाधिकारी आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। 18 जून को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन होगा। वहीं 19 जून को राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण का प्रस्ताव मिलते ही अब आयोग करेगा चुनाव की तारीखों का ऐलान।

यह देखिए नैनीताल जिले की लिस्ट..

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad