उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: महिला पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद! देखिए वीडियो..

हल्द्वानी- बीते दिनों रानीबाग के पास मोरा दोगड़ा क्षेत्र में पुष्पा देवी नामक महिला पर जानलेवा हमला करने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। ग्रामीणों में दहशत का कारण बना यह गुलदार काफी समय से इलाके में सक्रिय था।

यह देखिए वीडियो..

वन विभाग की टीम ने कई दिनों की निगरानी और प्रयासों के बाद गुलदार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। फिलहाल गुलदार को वन विभाग की निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाएगा या नहीं।

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन साथ ही उन्होंने वन विभाग से यह मांग भी की है कि क्षेत्र में इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad