उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सड़क हादसे में घायल कांस्टेबल की उपचार के दौरान मौत! शोक की लहर..

जिला ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाने में तैनात कांस्टेबल की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। कांस्टेबल धनराज बीती 4 जुलाई को गश्त के दौरान एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे। कांस्टेबल की मौत से पुलिस और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि साल 2023 में हरिद्वार निवासी 26 वर्षीय धनराज सिंह उत्तराखंड पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। और वर्तमान में उनकी तैनाती थाना नानकमत्ता में थी। बताया कि 4 जुलाई को धनराज बाइक से ड्यूटी पर जा रहा थे। इस बीच अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जिसके बाद कांस्टेबल का रुद्रपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान कांस्टेबल धनराज ने दम तोड़ दिया।

इधर, सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, कोतवाल मनोज रतूड़ी सहित पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना भी दी।

जिसके बाद कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रखा गया। जहां आला अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शस्त्र सलामी देकर कांस्टेबल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल कांस्टेबल धनराज का निधन होना पुलिस विभाग के बेहद ही दुखद खबर है। बावजूद पुलिस विभाग मृतक के परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव विभागीय सहायता देकर अपने दायित्व का निर्वहन करेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad