उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

मौसम अलर्ट! इन जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना..

देहरादून- राज्य में मौसम फिर बदलने वाला है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं शुक्रवार से लेकर 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग केंद्र के अनुसार 5 जनवरी से 7 जनवरी तक उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी होगी। उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर बर्फबारी होगी। साथ ही राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होगी।

शुक्रवार को हल्द्वानी और उसके आसपास का तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसके अलावा तराई के क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है। शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के चलते लोग घरों में रहने की मजबूर हैं। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सर्द हवाए भी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल! हाईकमान की नाराजगी के बाद जनसंवाद यात्रा पर लगाया ब्रेक

मौसम विभाग ने मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर पांच जनवरी से दिखना शुरू हो जाएगा। नैनीताल में 6 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। बारिश के बाद मैदानी इलाकों से कोहरा छंटना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पांच चर्चित किस्से, जिन्हें सुन होगी सिहरन...
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad