क्राइमदेश

कौन है खूंखार खालिस्तानी आतंकवादी गुरुवतपंत पन्नू! कैसे आतंकी संगठन को करता है ऑपरेट!

नब्बे के दशक के बाद से अब एक बार फिर खालिस्तान आतंकवाद की चर्चा जोरों पर है। और इस आतंकी संगठन को फिर से जीवित करने की कोशिश में हैं विदेश में बैठे कट्टरपंथी। जो लगातार खालिस्तान के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। ऐसा ही कट्टरपंथी आतंकवादी है गुरुवतपंत सिंह पन्नू। जो लगातार भारत विरोधी बयान दे रहा है।

खालिस्तानी आतंकी गुरुवतपंत सिंह पन्नू इस समय अमेरिका का नागरिक है। वह मूल रूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। आतंकी पन्नू ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। जिसके बाद पन्नू विदेश चला गया था। तभी से वह कनाडा और अमेरिका में रह रहा है। पन्नू विदेश में रहकर खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते रहता है।

वहीं से वीडियो जारी कर भारत सरकार के खिलाफ जहर उगलता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से उसने सिख फॉर जस्टिस संगठन (SFJ) नाम के एक संगठन का गठन किया है। जिसे भारत ने 2019 में बैन कर दिया था।

आज शनिवार को खालिस्तानी आतंकी गुरुवतपंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने कड़ी कार्रवाई की है। NIA ने पंजाब में पन्नू की दो संपत्तियों को जब्त कर लिया है। ये संपत्तियां अमृतसर और चंडीगढ़ में है। इससे पहले भी 2020 में उसकी संपत्तियां कुर्क की गई थी।

आपको बता दें कि NIA ने पन्नू की जो संपत्तियां जब्त की है वह पंजाब के अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति है। और चंडीगढ़ के सेक्टर 15,C में उसका मकान हैं। अब पन्नू का संपत्ति का अधिकार खत्म हो गया है और यह संपत्ति अब सरकार की है। इस समय आतंकी पन्नू अमेरिका में रह रहा है और वहां से लगातार वीडियो जारी भारत के खिलाफ जहर उगलता है।

हाल में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बाद भारत-कनाडा के बीच रिश्ते बिगड़ गए है। कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को खालिस्तानी आतंकी गुरुवतपंत सिंह पन्नू ने धमकी देकर कहा है कि वे देश छोड़ कर चले जाए। इस मामले को लेकर कनाडाई हिंदुओं ने ट्रूडो सरकार से एक चिट्ठी लिख मांग की है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की स्पीच हेट क्राइम के तौर पर दर्ज हो। और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad