उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

डायबिटीज से क्यों बढ़ रही हैं आखों की समस्या! डायबिटीज संबंधी आंखों की बीमारी क्या है?

डायबिटीज संबंधी आंखों की बीमारी को डायबिटीज से होने वाली गंभीर जटिलता माना जाता है, जो लोगों में अंधेपन का कारण भी बन सकती है। यह किसी व्यक्ति के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती है। डायबिटीज के कारण आंखों की मरीज सामने आ रहे हैं। डायबिटीज की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। डायबिटीज की बीमारी शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से होती है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को आंखों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाई ब्लड शुगर वाले लोगों की आंखें अक्सर जल्दी कमजोर हो जाती है।

बेस अस्पताल की वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉक्टर विजय जोशी ने बताया कि डायबिटीज के पेशेंट को अगर आंख से लेकर कोई समस्या है तो वह जरूर डॉक्टर की परामर्श ले और डॉक्टर को जरूर समय-समय पर चेकअप करवाते रहें। जब आपको टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज होती है, तो इसके कारण आंखों की समस्या होने चांस बढ़ जाते हैं। हाई ब्लड शुगर समय के साथ आपकी आंखों में स्मॅाल ब्लड वैसल को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे डायबिटिक रेटिनोपैथी नामक आई डिसीज हो सकती है। हाई ब्लड शुगर से मोतियाबिंद और ग्लूकोमा भी हो सकता है। इसलिए अपनी डायबिटीज का ध्यान रखना जरुरी है। इसके साथ ही अपनी आंखों का एनुअल आई टेस्ट कराना भी जरुरी है।अगर आपको कई सालों तक हाई ब्लड शुगर रहती है तो आपको प्रोलिफेरेटिव डायबिटिक रेटिनोपैथी नामक एक सीवियर बीमारी हो सकती है।

इसे “प्रोलिफेरेटिव” इसलिए कहा जाता है क्योंकि रेटिना की सतह पर न्यू ब्लड वैसेल बढ़ने लगती हैं। ये वैसेल नाजुक होती हैं और ब्लड या फ्लूड का रिसाव कर सकती हैं। इसकी वजह से रेटिना में स्कार और विजन लॅास भी हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको साल में कम से कम एक बार आई डॅाक्टर से मिलना चाहिए। अपनी आंखों की केयर करने के लिए कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad