उत्तराखण्डपहाड़ के किस्से-कहानियाँबड़ी-खबरराजनीतिवीडियो

कोश्यारी ने क्यों किया सीएम धामी को अपना शिष्य मानने से इंकार? क्या हैं इसके राजनीतिक मायने…देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज शनिवार को हल्द्वानी पहुँचे। यहाँ भाजपा कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। तो वहीं उत्तराखंड भाजपा के सीनियर दिग्गज नेता माने जाने वाले कोश्यारी ने मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना शिष्य मानने से मना कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जब आज तक उन्होंने किसी को अपना गुरू नहीं बनाया तो वह कैसे किसी को अपना शिष्य बना सकते है। वहीं कोश्यारी के इस बयान के कई मायने निकले जा रहे है। क्योंकि उत्तराखंड की राजनीति से साथ ही कोश्यारी केंद्र की राजनीति में भी एक बड़ा चेहरा माने जाते है। ऐसे में उत्तराखंड पहुंच कर सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए इस तरीके के बयान को क्या समझा जाए। वहीं दूसरा प्रश्न दायित्वों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा की यह केंद्र सरकार और राज्य की धामी सरकार का ही निर्णय है। वह इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकते हैं।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad