उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नैनीताल: पति से विवाद! महिला ने काटी हाथों की नस..

नैनीताल- पति से लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं। गंभीर हालत में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मल्लीताल क्षेत्र निवासी महिला ने पति से पुराने विवाद से परेशान होकर दोनों हाथों की नस काट ली। पत्नी के हाथ लहूलुहान देख पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी एक महिला का अपने पति से तलाक व अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन दोनों एक ही घर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे महिला ने ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नस काट ली। पत्नी की हालत बिगड़ती देख उसने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और उसे जबरन अस्पताल ले गया। महिला के दोनों हाथों में 12 टांके आए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 66 लाख 30 हज़ार की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो…

इधर, एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि तलाक व बच्चे की सुपुर्दगी को लेकर दोनों में विवाद है। इसको सुलझाने के लिए कई बार कोतवाली में दोनों की काउंसलिंग की जा चुकी है। मामले में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad