उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: मरीज को देखने आई महिला से प्राइवेट अस्पताल में छेड़छाड़!

हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज से मिलने गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अस्पताल से भाग गया। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले में महिला व उसके स्वजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मगर मामला गुरुवार को शहर में चर्चाओं में रहा।

जानकारी के अनुसार मुखानी के एक निजी अस्पताल में एक महिला का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात महिला की बहन पंजाब से हल्द्वानी आई। रात को वह यहां पहुंची थी।

अस्पताल में अपनी बहन से मिलने के बाद वह बाहर आने लगी। इसी बीच रिसेप्शन के पास पहले से खड़े एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। गुरुवार को कांग्रेसियों तक मामला पहुंचा।

कुछ नेता अस्पताल पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। पहले आशंका थी कि अस्पताल के कर्मचारी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी देखे गए तो आरोपी की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अस्पताल में देर रात जिस टेंपो में सवार होकर अस्पताल पहुंची थी। उसी के चालक ने छेड़छाड़ की।

इधर, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी का कहना है कि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। इस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad