उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: स्कूल में लगा मिला ताला! महिला टीचर सस्पेंड..

हल्द्वानी- स्कूल में ताला लगा मिलने पर महिला टीचर को सस्पेंड किया गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल ने यह कार्रवाई की। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने भीमताल ब्लॉक के स्कूलों की जांच की। दोपहर करीब 12:30 बजे प्राथमिक स्कूल नल दयमंती में ताला लगा मिला।

स्कूल की प्रिंसिपल मंजू चौधरी के मेडिकल अवकाश पर होने से सहायक टीचर लता तिवारी को शिक्षण कार्य और स्कूल का संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सीईओ जायसवाल के अनुसार, टीचर लता तिवारी स्कूल में लापरवाही पर लता तिवारी को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड के दौरान लता तिवारी उप शिक्षा अधिकारी भीमताल ऑफिस से संबद्ध रहेंगी। उप शिक्षा अधिकारी भीमताल को स्कूल का नियमित संचालन करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में 11 छात्र पढ़ाई करते हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad