उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बारिश का येलो अलर्ट जारी! सावधानी बरतने की सलाह..

नैनीताल- राज्य में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर शुक्रवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदो में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।

वहीं राज्य के कई पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad