उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बस और लोडर थ्री व्हीलर की जोरदार टक्कर! बच्चे समेत दो की दर्दनाक मौत! 14 घायल…

राजधानी देहरादून में सोमवार करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस और लोडर थ्री व्हीलर (ऑटो) की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर ऑटो पलट कर सड़क से नीचे जा गिरा और बस ने भी सड़क पर दो बार पलटी मारी। हादसे में एक बच्चे और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हैं।

देहरादून में शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो की भिड़ंत हो गई। दोपहर करीब 2 बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर ऑटो के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है। हादसे में दो की मौत 14 घायल है।

बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad