उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: घरेलू कलह में उजड़ा परिवार! पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी फंदा लगाकर की आत्महत्या…

धर्मनगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गृह क्लेश में पति ने पत्नी से लड़ाई के बाद उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के शादी करीब 12 साल हो गए हैं। और एक बेटा गोद लिया है। मृतक पति ई-रिक्शा चलाता था।

सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कल रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने सुबह उसे लटका हुआ देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि उनकी 12 साल की शादी में वे अक्सर लड़ते रहते थे और उन्होंने एक बच्चा भी गोद लिया था, जो अब दिल्ली में अपनी ननिहाल में रहता है। मामले की जांच की जा रही है और बच्चा दिल्ली से आ रहा है।

बताया कि पति का नाम शिवकुमार है और पत्नी का नाम वर्षा है। पुलिस को सामने का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद सब पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। अंदर पत्नी का शव पड़ा था। यह भी पता चला कि पति ने पड़ोस में हत्या के बाद फोन भी किया था, जिसमें पति ने पूछा कि दीदी क्या मैं आपके यहां आ जाऊं? पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गुस्से में पति ने पत्नी की जान ली और फिर गलती का अहसास होने पर खुद की भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad