उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

अल्मोड़ा: सुबह तड़के अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स! एक की थमी सांसे.. एक घायल…

अल्मोड़ा- एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में एक टाटा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तड़के एक टाटा मैक्स वाहन संख्या UK-19TA-2494 जो दिल्ली से अल्मोड़ा जिले के देघाट जा रही थी। अचानक टाटा मैक्स भतरौंजखान के पनुवाद्योखन के पास गोदी गांव के करीब पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे के समय वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम घायल हो गया। जबकि उसके साथ वाहन में सवार मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम टिमली सियालदह देघाट अल्मोड़ा की मौत हो गई।

मोहित का शव प्राथमिक चिकित्सालय भतरौंजखान में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। वहीं घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है। जिसका उपचार रामनगर अस्पताल में जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad