देशबड़ी-खबर

सावधान! महंगाई छुड़ाने वाली है आपके पसीने.. ये रही वजह..

आप अभी से अपनी बचत करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि आने वाले दिनों में महंगाई आपके पसीने छुड़ा सकती है। आपको खाने पीने से लेकर आना-जाना और इलाज के लिए महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल विश्व के कई देशों के बीच इस समय युद्ध के हालात हैं। विश्व की कई हिस्से तनाव से गुजर रहे हैं। ‌एक तरफ जहां ईरान और इजराइल का युद्ध चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इजरायल, हिजबुल्ला के खिलाफ भी सीधा युद्ध लड़ रहा है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध भी जारी है। यही वजह है कि आपकी जेब भी इन युद्धों की चपेट में आ सकती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध! एक हिरासत में.. (वीडियो)

ईरान पर इजरायल के ताजा हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों में तनाव लंबा चला तो वर्ल्ड सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। पूर्व विदेश सचिव शशांक का कहना है कि भारत के दोनों देशों से अच्छे संबंध हैं।

इसलिए भारत कूटनीतिक रूप से संतुलन साधने के अलावा शांति की वैसी ही पैरोकारी कर सकता है। जैसे वह रूस-यूक्रेन के साथ तटस्थ रुख अपनाकर कर रहा है। लेकिन इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा तो कई सामान महंगा हो सकता है। दोनों देशों के साथ भारत का बड़ा व्यापार है। जानकारों का कहना है कि मध्य-पूर्व से कच्चे तेल का आयात दुनियाभर में होता है। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा उपभोक्ता है व 85% से ज्यादा जरूरतें पूरी करने को आयात पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: हथियारों के बल पर लाखों की डकैती, 2 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार.. पिस्टल-तमंचे समेत जिंदा कारतूस और लूटी धनराशि बरामद
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad