हल्द्वानी: ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलटी कार! आठ लोग घायल..
हल्द्वानी- ब्रेक फेल होने के कारण एक कार सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब आठ लोग घायल हो गए। बुधवार शाम लगभग 7 बजे पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के पास नैनीताल कालाढूंगी रोड पर ग्राम नलनी के पास एक अर्टिगा कार संख्या HR 51 CE 1024 सड़क पर पलट गई। कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घटना के समय कार में करीब 8 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।
जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों की सूची
- दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
- अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
- रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
- अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद
- पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
- हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
- कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
- जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक