उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरराजनीति

शर्मनाक: बीजेपी की पूर्व महिला नेता ने कराया अपनी 13 साल की बेटी का गैंगरेप! बॉयफ्रेंड समेत गिरफ्तार

धर्मनगरी हरिद्वार से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी का गैंगरेप कराया। जिसके बाद नाबालिग बेटी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मां और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गैंगरेप कराने के आरोप में बुधवार को बीजेपी की पूर्व महिला नेता व उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया। आरोप है महिला नेता के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी किशोरी का यौन शोषण किया। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

जानकारी देते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी का बीते एक साल से अपने पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।

बताया कि उसकी 13 साल की बेटी एक माह से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। मंगलवार को बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उस का यौन शोषण कराया। इसके बाद पति ने पुलिस को मामले में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला नेता के खिलाफ पॉक्सो से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad