उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नहर में गिरी कार! मासूम समेत चार की मौत.. तीन घायल..

हल्द्वानी- एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात से हो रही मूसलधार बारिश से शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान हैं। यहां फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार गिर गई।

बुधवार को सुबह तड़के मंडी क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन के पास एक एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! एक नाबालिग लड़की समेत 10 महिलाओं का रेस्क्यू, 52 आरोपी दबोचे.. (वीडियो)

वहीं घायल लोग रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) हैं। जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में गिरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और फंसे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर: हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! एक नाबालिग लड़की समेत 10 महिलाओं का रेस्क्यू, 52 आरोपी दबोचे.. (वीडियो)

इधर, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad