देशबड़ी-खबरवीडियो

गज़ब! ‘नाइटी’ के अंदर ‘भूत’ देख महिला के छूटे पसीने! रातभर पढ़ती रही हनुमान चालीसा…देखिए वीडियो…

डर इंसान के सोचने समझने की शक्ति खत्म कर देता है। यही डर…अगर भूत प्रेत दिखने का हो तो बस भगवान ही याद आता है। मामला नई दिल्ली का है यहां एक महिला को रात भर एक पेड़ पर लटके भूत ने खूब डराया… जिससे बचने के लिए महिला रात भर हनुमान चालीसा पढ़ती रही।

बता दें कि कुछ इसी तरह का एक किस्सा इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। जहां एक महिला ने रात में अचानक अपनी बालकनी से पेड़ पर लटके एक ‘भूत’ को देख लिया। जिससे डर कर वह रातभर हनुमान चालीसा पढ़ती रही।

बता दें कि फेसबुक अकाउंट से महिला का वीडियो शेयर किया गया है। महिला की मानें तो उसे रात में नींद नहीं आ रही थी । उसने कुछ देर बालकनी में घूमने का फैसला किया है। तभी वह बालकनी में चली गई। लेकिन वहां उन्होंने जो दृश्य देखा उसे देखकर वह हैरान हो गई हैं। महिला ने कहा बालकनी के सामने पेड़ पर उसे भूत दिखाई दिया। जिसके बाद 10-15 बार हनुमान चालीसा पढ़ी होगी।

कहानी यही तक खत्म नहीं हुई, सुबह वह हिम्मत करके महिला बालकनी में गई। लेकिन वहां उसने जो दृश्य देखा उसे देखकर उसकी हंसी छूट गई। उसे बीती रात को घटी घटना पर गुस्सा भी आया। वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि एक महिला ने अपनी नाइटी को अजीब तरह से सूखा रखा है। उन्होंने नाइटी पर हैंगर लगाया और उसे पेड़ पर लटका दिया। रात में महिला को सिर्फ नाइटी दिखी, हैंगर नहीं तो महिला को लगा कि ये कोई भूत है। वीडियो में महिला ने पूछा कि क्या कोई इस तरह नाइटी सुखाता है क्या…

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
6
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad