देशबड़ी-खबर

अलविदा.. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन…

नई दिल्ली- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को राजधानी दिल्ली के निगम बोध घाट पर मुखाग्नि दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। इस दौरान नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी।

वहीं निगमबोध घाट पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई। अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली: झानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल! हाईकमान की नाराजगी के बाद जनसंवाद यात्रा पर लगाया ब्रेक
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad