उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: गौला पुल से नदी में युवक ने लगाई छलांग! मौत..

हल्द्वानी- युवक ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक आदिल 22 वर्ष पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17 आज़ाद नगर थाना बनभूलपुरा ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  डॉक्टरों के तबादलों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स ने विधायक सुमित को सौंपा ज्ञापन..

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। और आनन फानन में युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक आदिल हल्द्वानी के मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था। घटना के बाद से युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  मानसून को लेकर अलर्ट मोड में उत्तराखंड! 13 जिलों में मॉक ड्रिल, CM धामी ने की मॉनिटरिंग...
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad