Uncategorized

हल्द्वानी : शराब पीने से मना किया तो.. ढाबे के मालिक पर चाकू से किया हमला!

हल्द्वानी में अपराधी बेलगाम दिख रहे है। यहां अपने ढाबे में शराब पिलाने से मना किया तो युवकों ने खाने का ढाबा चलाने वाले पर चाकू से हमला कर दिया। और फरार हो गए। हमले में घायल को सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि काठगोदाम न्यू टैक्सी स्टैंड के पास काठगोदाम निवासी विक्रम सिंह ओखलकांडा जो शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी न्यू टैक्सी स्टैंड के पास खाने का एक ढाबा चलती हैं। देर रात तीन युवक यहां शराब की बोतल लेकर उनके ढाबे पर पहुंचे और खाने का आर्डर दिया। साथ ही शराब पीने की जिद्द करने लगे। तब ऐसे में विक्रम ने जब युवकों को शराब पीने से मना किया। तो वहां विवाद खड़ा हो गया और युवक विक्रम के साथ धक्कामुक्की और बदतमीजी करने लगे।

जिसके बाद युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। और फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्रम को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि घायल का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही चाकू मारने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad