उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: अचानक टायर फटने से पेड़ से टकराई कार! पति पत्नी की दर्दनाक मौत..

हल्द्वानी- नैनीताल कालाढूंगी रोड पर गड़प्पु के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक चलती हुई कार का अचानक टायर फट गया, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पति पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। इस दौरान कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

बताया जा रहा है हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पति पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad